Follow Us on Our Social Media
Entertainment

घुटने में चोट के बाद इवेंट में नजर आए अमिताभ बच्चन, जया बच्चन के साथ पहुंचे बुक लॉन्च; फैंस ने ली राहत की सांस

मुंबई। अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए राहत की खबर है।हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति 18 के सेट पर चोट लगने के बाद बिग बी एक इवेंट में नजर आए। 2 अक्टूबर को वह पत्नी जया बच्चन और लेखक गुलजार के साथ एक बुक लॉन्च इवेंट में पहुंचे। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें अमिताभ बच्चन जया बच्चन की मदद करते दिखाई दे रहे हैं।

शूटिंग के दौरान लगी थी घुटने में चोट

अमिताभ बच्चन ने कुछ दिन पहले बताया था कि केबीसी 18 की शूटिंग के दौरान उनका पैर फिसल गया था, जिसके कारण वह गिर गए और उनके घुटने में चोट लग गई। चोट के चलते उन्हें खड़े होने में परेशानी हो रही थी, इसलिए उन्होंने बैठकर अपना मोनोलॉग रिकॉर्ड किया।

बिग बी ने बताया था कि आमतौर पर वह खड़े होकर अपना मोनोलॉग करते हैं, लेकिन चोट के कारण इस बार उन्हें बैठकर इसे करना पड़ा।

जया बच्चन के साथ पहुंचे इवेंट में

चोट के कुछ दिन बाद अमिताभ बच्चन को जया बच्चन और गुलजार के साथ बुक लॉन्च कार्यक्रम में देखा गया। इवेंट का वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने उनके स्वास्थ्य को लेकर राहत जताई। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने चोट के बावजूद काम के प्रति उनके समर्पण की तारीफ की।

एक फैन ने लिखा कि अगर वह अमिताभ बच्चन की मेहनत और लगन का कुछ हिस्सा भी अपनी जिंदगी में अपना लें, तो उनकी जिंदगी बदल सकती है। वहीं, एक अन्य यूजर ने उनकी उम्र में भी लगातार काम करने के जज्बे की तारीफ की।

11 अक्टूबर को 84 साल के होंगे बिग बी

अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। वह इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति 18 को होस्ट कर रहे हैं।

रिटायरमेंट की खबरों पर भी दी थी सफाई

हाल ही में अमिताभ बच्चन के एक ब्लॉग पोस्ट के बाद उनके रिटायरमेंट को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं। उन्होंने पोस्ट में “wishes to retire” लिखा था, जिसके बाद कुछ लोगों ने इसे एक्टिंग से दूरी बनाने का संकेत माना।

हालांकि, बाद में अमिताभ बच्चन ने स्पष्ट किया कि उनका इशारा अभिनय से रिटायरमेंट की ओर नहीं, बल्कि सोने के लिए “retire” होने से था।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button