Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

दिल्ली में कांग्रेस की बैठक पर पुरंदर मिश्रा का तंज, SIR से लेकर युवा कांग्रेस की खींचतान और कोल लेवी मामले पर साधा निशाना

रायपुर। दिल्ली में कांग्रेस की होने वाली बैठक को लेकर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चरित्र पिछले कई सालों से ऐसा ही रहा है और पार्टी समय-समय पर “गिरगिट की तरह रंग बदलती रहती है।” SIR को लेकर कांग्रेस के विरोध पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब इसका एक बार विरोध हो चुका है, तो फिर दोबारा विरोध क्यों किया जा रहा है।

पुरंदर मिश्रा ने कहा कि भारत 1947 में आजाद हो चुका है, लेकिन उनके अनुसार कांग्रेस के ऊपर से “गुलामी का साया” अभी तक नहीं हटा है। उनके ये बयान दिल्ली में कांग्रेस की प्रस्तावित बैठक और SIR को लेकर पार्टी के रुख पर प्रतिक्रिया के तौर पर सामने आए हैं।

युवा कांग्रेस की खींचतान पर भी साधा निशाना

भाजपा विधायक ने युवा कांग्रेस के चुनाव में सामने आई आपसी खींचतान को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन सरकार में शराब घोटाले का पैसा बराबर नहीं बंटा था और मौजूदा खींचतान उसी का परिणाम है। यह आरोप पुरंदर मिश्रा ने अपने बयान में लगाया है।

वहीं, कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर पुरंदर मिश्रा ने कहा कि वह पहले भी यहां आ चुके हैं और उन्होंने उनका स्वागत किया था। उन्होंने कहा कि सुखदेव भगत बार-बार छत्तीसगढ़ आएं, क्योंकि इससे भाजपा की रणनीति मजबूत होगी।

कोल लेवी मामले पर बोले- जांच और कार्रवाई से सामने आएगी सच्चाई

कोल लेवी मामले में पेशी को लेकर पूछे गए सवाल पर पुरंदर मिश्रा ने कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में जिन लोगों के खिलाफ प्रकरण हैं, उनके खिलाफ चालान पेश किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जांच और कार्रवाई के बाद “दूध का दूध और पानी का पानी” हो जाएगा। पुरंदर मिश्रा के मुताबिक, चालान पेश होने के बाद मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button