SING Forum 2026 में छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,250 करोड़ के FDI प्रस्ताव, ₹41,750 करोड़ का हाइपरस्केल डेटा सेंटर भी शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के वैश्विक नक्शे पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। सिंगापुर में आयोजित पहले SING Forum 2026 में राज्य को कुल ₹43,250 करोड़ के FDI प्रस्ताव मिले हैं। इनमें ₹41,750 करोड़ की लागत वाला 100 मेगावाट का हाइपरस्केल डेटा सेंटर भी शामिल है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर मुख्यालय वाली Energy Capital Global Pte Ltd को इस परियोजना के लिए औपचारिक ‘Invitation to Invest’ (निवेश आमंत्रण पत्र) सौंपा।
यह निवेश प्रस्ताव छत्तीसगढ़ के पारंपरिक औद्योगिक आधार से आगे बढ़कर डेटा, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और नई तकनीक के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 100 मेगावाट के हाइपरस्केल डेटा सेंटर से राज्य की डिजिटल क्षमता को बढ़ावा मिलने के साथ तकनीकी कंपनियों और निवेशकों के लिए नए अवसर पैदा होने की संभावना है।
í
SING Forum 2026 में मिले निवेश प्रस्तावों को छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के बढ़ते निवेश भरोसे के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। कुल ₹43,250 करोड़ के प्रस्ताव राज्य के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं और डिजिटल क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की नई पहचान बनाने की दिशा में अहम कदम माने जा रहे हैं।



