Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

वोट चोरी के खिलाफ रायपुर में INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

रायपुर। देश में कथित वोट चोरी के खिलाफ INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों ने रायपुर के राजीव चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद गठबंधन के प्रतिनिधियों ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कथित वोट चोरी, ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी, लोकतंत्र को मजबूत करने, मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने जैसी मांगों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया

कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं, मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े सवालों और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन के राष्ट्रीय स्तर के हालिया कार्यक्रमों में भी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर विरोध दर्ज कराया गया है।

कांग्रेस समेत कई दलों के नेता हुए शामिल

प्रदर्शन में कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM), समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी (AAP) और सिविल सोसाइटी से जुड़े बुद्धिजीवी एवं नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा और चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button