Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर CM साय का बयान, बोले- दोबारा अशांति न फैले इसलिए किए गए विशेष इंतजाम

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर CM साय का बयान, बोले- दोबारा अशांति न फैले इसलिए किए गए विशेष इंतजाम

रायपुर। दिल्ली में काक्रोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले आंदोलन के दौरान हजारों की संख्या में असामाजिक तत्व घुस आए थे। सरकार नहीं चाहती कि दोबारा ऐसी स्थिति बने और असामाजिक तत्वों के कारण माहौल अशांत हो। इसी आशंका को ध्यान में रखते हुए विशेष कदम उठाए गए हैं।

गन्ने की कीमत बढ़कर 425 रुपये प्रति क्विंटल

मुख्यमंत्री साय ने कवर्धा में किसानों के आंदोलन और गन्ने की कीमत बढ़ाने के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि कवर्धा गन्ना उत्पादक क्षेत्र है और किसान नेताओं के साथ हुई मुलाकात में गन्ने की कीमत को लेकर चर्चा की गई थी। पहले गन्ने की कीमत 355 रुपये प्रति क्विंटल थी, जिसे बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इसके बाद किसानों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया।

कांग्रेस के 2028 में जीतने के दावे पर CM साय का तंज

कांग्रेस नेता चरणदास महंत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कांग्रेस पहले एकजुट नहीं थी, बल्कि बंटी हुई थी, इसलिए चुनाव हार गई। अब कांग्रेस के एकजुट होने और 2028 में चुनाव जीतने के दावे पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “यह ख्याली पुलाव है, वे सपना देखते रहें।”

साय ने कहा कि एक समय कांग्रेस का पूरे देश में एकछत्र राज था, लेकिन उसकी कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को धोखा देने, झूठ और फरेब की वजह से कांग्रेस लगातार सिमटती जा रही है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि आने वाले समय में कांग्रेस की स्थिति और कमजोर होगी।

ओपी चौधरी बोले- कांग्रेस को पहले सोनिया गांधी पर जवाब देना चाहिए

वहीं, CJP के प्रदर्शन को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को कमजोर करने की साजिश की आशंका के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस मामले में जवाब देना चाहिए।

चौधरी ने सोनिया गांधी को लेकर भी टिप्पणी की और आरोप लगाया कि वह भारत की नागरिक बनने से पहले ही मतदाता बन गई थीं। उन्होंने कहा कि इस तरह घुसपैठियों का प्रवेश नहीं होना चाहिए।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button