रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का रायपुर दौरा रद्द, RPF स्थापना दिवस समारोह भी प्रभावित

रायपुर। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का 12 अक्टूबर को प्रस्तावित रायपुर दौरा रद्द हो गया है। उन्हें यहां रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होना था। इसके अलावा उनके हाथों रेलवे की कई परियोजनाओं का शुभारंभ भी प्रस्तावित था। रेल मंत्री के दौरे को लेकर रेलवे प्रशासन पिछले एक महीने से तैयारियों में जुटा हुआ था।
रेल मंत्री का रायपुर दौरा पहले 9 अक्टूबर को निर्धारित था, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर 12 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी। अब एक बार फिर उनका दौरा रद्द कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
रेलवे स्टेशन पर होने वाले कार्यक्रम निरस्त
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, रेल मंत्री का दौरा रद्द होने के बाद रायपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को भी निरस्त कर दिया गया है। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दौरे से जुड़े अन्य कार्यक्रम यथावत रहेंगे।
रेल मंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थीं। इस दौरान कई रेलवे परियोजनाओं की शुरुआत किए जाने की योजना थी। फिलहाल, दौरा रद्द होने से इन कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रभावित हुई है।



