Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

रायपुर में 101 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, WRS मैदान में जुटेंगे 5 लाख लोग; भव्य आतिशबाजी रहेगी आकर्षण

रायपुर। राजधानी रायपुर में विजयादशमी की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इस बार डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में 101 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। रावण दहन के साथ होने वाली भव्य आतिशबाजी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगी। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में करीब 5 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है।

डब्ल्यूआरएस मैदान में आयोजित होने वाला दशहरा उत्सव राजधानी की प्रमुख सांस्कृतिक परंपराओं में शामिल है। आयोजन को लेकर विधायक पुरंदर मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बार 101 फीट ऊंचे रावण के दहन को देखने के लिए लगभग 5 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और महापौर मीनल चौबे सहित कई जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

5 लाख लोगों की भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम

विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया कि संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए पार्किंग, यातायात, पेयजल, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही भीड़ प्रबंधन, चिकित्सा सहायता और अग्निशमन सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि आयोजन के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है दशहरा

पुरंदर मिश्रा ने कहा कि दशहरा केवल रावण दहन का आयोजन नहीं है, बल्कि यह बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। हर साल की तरह इस बार भी डब्ल्यूआरएस मैदान में दशहरा उत्सव को भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button