Follow Us on Our Social Media
National

IPL 2027 से पहले एमएस धोनी लेंगे बड़ा फैसला, दिसंबर से पहले साफ होगी खेलने की तस्वीर

महेंद्र सिंह धोनी के IPL 2027 में खेलने को लेकर फैंस के बीच लंबे समय से सवाल बना हुआ है। अब धोनी ने इस पर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि अगले सीजन में खेलने का फैसला दिसंबर से पहले करेंगे। ऐसे में IPL 2027 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले धोनी के भविष्य को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है। ऑक्शन दिसंबर के मध्य में गोवा में आयोजित होने की जानकारी दी गई है।

फिटनेस पर निर्भर करेगा धोनी का फैसला

45 साल के धोनी IPL 2026 का पूरा सीजन नहीं खेल पाए थे। पिंडली में परेशानी के कारण उन्हें मैदान से दूर रहना पड़ा था। अगले सीजन में खेलने को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें पहले अपनी फिटनेस का आकलन करना होगा। धोनी के मुताबिक, दिसंबर से पहले यह देखना जरूरी होगा कि वह एक और आईपीएल सीजन खेलने के लिए कितने तैयार हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स में घटती गई बल्लेबाजी की भूमिका

पिछले कुछ वर्षों में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाजी क्रम में धोनी की भूमिका सीमित हुई है। वह अधिकतर पारी के आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी करने उतरते हैं और तेजी से रन बनाने की कोशिश करते हैं। इसके बावजूद आईपीएल में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। धोनी ने 278 मैचों में 5,439 रन बनाए हैं, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं।

कप्तानी में CSK को दिलाए पांच आईपीएल खिताब

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। इसके अलावा टीम ने दो चैंपियंस लीग टी20 खिताब भी अपने नाम किए हैं। अब सभी की नजरें धोनी के अगले फैसले पर टिकी हैं। अगर वह IPL 2027 में खेलने का निर्णय लेते हैं, तो चेन्नई सुपर किंग्स के प्रशंसकों को एक बार फिर मैदान पर उन्हें देखने का मौका मिलेगा।

Follow Us on Our Social Media

Mahi Rajput

Content Writer (News) – 2.5 Years of Experience- Experienced in writing and editing news articles for digital news portals. - Skilled in writing breaking news, feature stories, and informative web content. - Strong fact-checking, research, and editing skills. - Able to meet daily publishing deadlines and produce high-quality content consistently.Social Media Management – 6 Months of Experience- Managed social media accounts and scheduled content. - Created engaging captions and post copies. - Planned and maintained content calendars. - Monitored audience engagement and responded to queries. - Coordinated with the content team to ensure consistent brand communication.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button