Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

बलौदाबाजार में दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, मां की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बिजली का करंट लगने से कपड़ा कारोबारी और उनके बेटे की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना नेहरू चौक स्थित उनके घर की है, जहां बालकनी की लोहे की ग्रिल में करंट फैल गया था। सुबह बालकनी में पहुंचते ही कारोबारी ग्रिल के संपर्क में आ गए और करंट लगने से उससे चिपक गए। पिता को बचाने की कोशिश में बेटा भी बिजली की चपेट में आ गया।

पिता को बचाने पहुंचे बेटे की भी गई जान

जानकारी के मुताबिक, कपड़ा कारोबारी राकेश गुप्ता (45) शुक्रवार सुबह नींद से जागने के बाद घर की बालकनी में गए थे। वहां लगी लोहे की ग्रिल को छूते ही उन्हें तेज करंट लगा और वे उससे चिपक गए। पिता को इस हालत में देखकर उनका 24 वर्षीय बेटा ओम गुप्ता उन्हें बचाने दौड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया।

दोनों को करंट लगता देख राकेश की पत्नी वर्षा गुप्ता (45) भी उन्हें बचाने पहुंचीं। इस दौरान उन्हें भी बिजली का तेज झटका लगा और वह दूर जा गिरीं। घर में चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में पिता-पुत्र को मृत घोषित किया

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने राकेश गुप्ता और उनके बेटे ओम गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। वहीं, वर्षा गुप्ता की हालत गंभीर बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें रायपुर रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

हाईटेंशन तार से करंट फैलने की आशंका, जांच जारी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घर के पास से 11 हजार केवी का हाईटेंशन तार गुजरता है। आशंका जताई जा रही है कि तार से निकली चिंगारी या उसके संपर्क में आए किसी सामान के कारण बालकनी की लोहे की ग्रिल में करंट फैल गया। वहीं, शॉर्ट सर्किट की आशंका से भी इनकार नहीं किया गया है।

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

Follow Us on Our Social Media

Mahi Rajput

Content Writer (News) – 2.5 Years of Experience- Experienced in writing and editing news articles for digital news portals. - Skilled in writing breaking news, feature stories, and informative web content. - Strong fact-checking, research, and editing skills. - Able to meet daily publishing deadlines and produce high-quality content consistently.Social Media Management – 6 Months of Experience- Managed social media accounts and scheduled content. - Created engaging captions and post copies. - Planned and maintained content calendars. - Monitored audience engagement and responded to queries. - Coordinated with the content team to ensure consistent brand communication.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button