Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही और अनुपस्थिति पर कार्रवाई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में प्रशासन ने शासकीय कार्यों में लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने के मामले में तीन पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत यह कार्रवाई की है।

इन तीन पटवारियों पर हुई कार्रवाई

1\. जोगी रवि कुजूर: पटवारी हल्का नंबर 03, अतिरिक्त प्रभार पेण्ड्रा। इन्हें ड्यूटी पर वापस लौटने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन न तो संतोषजनक जवाब दिया और न ही काम पर लौटे। तहसीलदार पेंड्रा की अनुशंसा पर इन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय तहसील कार्यालय पेंड्रा रहेगा।

2\. कमलेश तंवर: पटवारी हल्का नंबर 32, कटरा, मरवाही। इन पर पदीय दायित्वों के निर्वहन में लगातार लापरवाही बरतने और शासकीय कार्यों से अनुपस्थित रहने के आरोप हैं। कई बार कारण बताओ नोटिस जारी होने के बावजूद संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इनका मुख्यालय तहसील कार्यालय मरवाही निर्धारित किया गया है।

3\. प्रभात कुमार खरे: तहसील कार्यालय मरवाही में संलग्न। इन पर शासकीय कार्यों से अनुपस्थित रहने, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने और बिना अनुमति निर्धारित मुख्यालय एवं कार्यालय से गायब रहने के मामले में कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय भी तहसील कार्यालय मरवाही रहेगा।

निलंबन अवधि में मिलेगा जीवन निर्वाह भत्ता

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान तीनों पटवारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button