Follow Us on Our Social Media
ChhattisgarhNational

पीएम मोदी जवानों के साथ दिवाली मनाने बस्तर आएंगे: लगातार 13वीं बार सुरक्षाबलों के बीच रहेंगे; अब तक 3 बार जम्मू-कश्मीर और 2 बार लद्दाख जा चुके

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) इस बार दिवाली छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ मनाएंगे। वे लगातार 13वीं बार जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री का बस्तर दौरा नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात सुरक्षाबलों के लिए खास माना जा रहा है। इस दौरान वे जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाएंगे और उनके साथ त्योहार मनाएंगे।

पिछले साल 2025 में पीएम मोदी ने गोवा में INS विक्रांत पर नौसैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी। वहीं, 2024 में वे गुजरात के कच्छ पहुंचे थे। यहां उन्होंने सीमा सुरक्षा बल (BSF), सेना, नौसेना और वायुसेना के जवानों के साथ त्योहार मनाया और उन्हें मिठाई खिलाई थी।

12 साल में 12 बार जवानों के बीच पहुंचे

प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi)  ने 2014 से जवानों के साथ दिवाली मनाने की परंपरा शुरू की। 2014 से 2025 तक वे 12 बार देश के अलग-अलग सीमावर्ती और रणनीतिक इलाकों में पहुंचकर सुरक्षाबलों के साथ त्योहार मना चुके हैं।

इस दौरान सबसे ज्यादा तीन बार उन्होंने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में दो-दो बार जवानों के बीच दिवाली मनाई।

पीएम मोदी (PM Modi) के इन दौरों का मकसद सीमाओं पर तैनात जवानों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करना और उनके योगदान को सम्मान देना रहा है। इस बार बस्तर पहुंचने से छत्तीसगढ़ के सुरक्षाबलों को भी प्रधानमंत्री के साथ दिवाली मनाने का अवसर मिलेगा। नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों के लिए यह दौरा विशेष महत्व रखता है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button