Follow Us on Our Social Media
National

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी, एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी

दिल्ली। बेंगलुरु से लखनऊ जा रही इंडिगो (IndiGo) की फ्लाइट को शनिवार को हाईजैक करने की धमकी मिली। विमान के टॉयलेट में धमकी भरा नोट मिलने के बाद हड़कंप मच गया।

सुरक्षा को देखते हुए पायलट ने विमान को वापस बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला लिया। इसके बाद केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E-451 बेंगलुरु से लखनऊ के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान क्रू मेंबर्स को विमान के टॉयलेट में एक धमकी भरा नोट मिला। इसकी जानकारी तुरंत पायलट को दी गई। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को वापस बेंगलुरु लाया गया।

विमान को अलग खड़ा कर जांच शुरू

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग के बाद सुरक्षा एजेंसियों (IndiGo) ने उसे अपने नियंत्रण में ले लिया। विमान को आइसोलेशन में अलग खड़ा किया गया, जहां उसकी जांच की जा रही है। धमकी भरा नोट किसने लिखा और वह टॉयलेट तक कैसे पहुंचा, इसकी पड़ताल की जा रही है।

एयरलाइंस बोली- सुरक्षा जांच के बाद होगी आगे की उड़ान

इंडिगो (IndiGo) के प्रवक्ता ने बताया कि 7 नवंबर 2026 को बेंगलुरु से लखनऊ जा रही फ्लाइट 6E-451 में सुरक्षा खतरे की सूचना मिली थी। स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत संबंधित अधिकारियों को तत्काल जानकारी दी गई। जरूरी सुरक्षा जांच के लिए विमान को शुरुआती एयरपोर्ट पर वापस लाया गया।

एयरलाइन के मुताबिक, जांच पूरी होने और सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद ही विमान को लखनऊ के लिए रवाना किया जाएगा। फिलहाल प्रभावित यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही रोका गया है। ग्राउंड स्टाफ उन्हें जरूरी जानकारी और जलपान उपलब्ध करा रहा है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button