11 जून को रायपुर के 42 जलागारों से जलापूर्ति रहेगी बंद, शाम को नहीं आएगा पानी

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित (CSPDCL) द्वारा रावणभाटा उपकेंद्र में किए जाने वाले संधारण कार्य के चलते 11 जून 2026 को रायपुर शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान 80 एमएलडी, न्यू 80 एमएलडी और 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट से जुड़े 42 जलागारों में शाम के समय पानी की सप्लाई बंद रहेगी।
अंडरग्राउंड केबल जोड़ने का कार्य
जानकारी के मुताबिक, रावणभाटा उपकेंद्र में 33 केवी फीडरों के बीच भूमिगत केबल बिछाकर उसे विद्युत लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसके कारण 11 जून को 33 केवी लाइन, इंटेकवेल और फिल्टर प्लांट बंद रहेंगे, जिससे जल शोधन संयंत्रों का संचालन प्रभावित होगा।
इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी जलापूर्ति
डंगनिया, ईदगाह भाठा, गंज, गुढ़ियारी, न्यू राजेंद्र नगर, श्याम नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी.डी. नगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, मोतीबाग, बोरियाखुर्द, जोरा, रायपुरा, कुकरबेड़ा, नया वायरन बाजार, देवेन्द्र नगर और संजय नगर सहित 42 जलागारों से जलापूर्ति प्रभावित होगी।
12 जून से व्यवस्था होगी सामान्य
विभाग के अनुसार, 11 जून को सुबह जलप्रदाय सामान्य रहेगा, लेकिन शाम को पानी की सप्लाई नहीं होगी। वहीं 12 जून 2026 की सुबह से जलापूर्ति फिर से सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी। अन्य जलागारों और पावर पंपों से पानी की आपूर्ति नियमित रूप से जारी रहेगी।

