BusinessNational

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, पढ़े आज का भाव

दिल्ली। नई दिल्ली में 9 जून को सोना और चांदी के दामों में तेज गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत आज 2,749 घटकर 1.51 लाख पर आ गई है। वहीं चांदी की कीमत में भी भारी गिरावट दर्ज की गई, जहां 1 किलो चांदी 12,608 सस्ती होकर लगभग 2.41 लाख के स्तर पर पहुंच गई।

8 दिन में चांदी 22 हजार से ज्यादा टूटी

पिछले कुछ दिनों से चांदी के दामों में लगातार गिरावट जारी है। 31 मई को चांदी का भाव 2,63,350 प्रति किलो था, जो अब घटकर करीब ₹2.41 लाख पर आ गया है। यानी सिर्फ 8 दिनों में ही चांदी ₹22 हजार से अधिक टूट चुकी है। वहीं सोने की कीमत भी लगातार दबाव में है और इसमें तेज उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

ऑलटाइम हाई से बड़ी गिरावट

इस साल सोने-चांदी दोनों ने रिकॉर्ड स्तर छुए थे। 29 जनवरी को सोना ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था, जबकि चांदी ₹3.86 लाख प्रति किलो तक गई थी। लेकिन उसके बाद से लगातार गिरावट का दौर जारी है। अब तक सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब ₹25 हजार नीचे आ चुका है, जबकि चांदी में लगभग ₹1.45 लाख की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

इसलिए गिर रहे दाम

विशेषज्ञों के अनुसार, आमतौर पर युद्ध या तनाव की स्थिति में सोने-चांदी के दाम बढ़ते हैं, लेकिन इस बार स्थिति उलट है। मिडिल ईस्ट तनाव के कारण निवेशक जोखिम से बच रहे हैं और “कैश होल्डिंग” बढ़ा रहे हैं। कई बड़े निवेशक ऊंचे दामों पर प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं, जिससे बाजार में सप्लाई बढ़ गई है और कीमतों पर दबाव बन गया है।

फिलहाल वैश्विक अनिश्चितता और निवेशकों की रणनीति के कारण सोना-चांदी के बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। निवेशकों की नजर अब आगामी आर्थिक संकेतों और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर टिकी हुई है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button