Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

पिपरौद पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, ग्रामीणों से किया संवाद

सांसद निधि से विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत

रायपुर | लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन(Brijmohan) अग्रवाल ने अभनपुर विधानसभा के ग्राम पिपरौद में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण से हुई, जिसके बाद सांसद ने ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ संवाद किया।

ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति देने का प्रयास किया जा रहा: सांसद

जनसंवाद के दौरान सांसद बृजमोहन(Brijmohan) ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सड़क, आवास, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति देने का प्रयास किया जा रहा है।

विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपये की दी स्वीकृति

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने विभिन्न समस्याओं और मांगों को भी सांसद बृजमोहन(Brijmohan) अग्रवाल के सामने रखा। इस दौरान पिपरौद चंडी तालाब के सौंदर्यीकरण और गहरीकरण, पिपरौद से सोनेसिल्ली मार्ग की मरम्मत तथा सांसद निधि से विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत करने की जानकारी दी गई।सांसद ने बताया कि पिपरौद में विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा ग्राम पंचायत दादर धोरी में शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, पटेवा में रंगमंच निर्माण के लिए 5 लाख रुपये और कुरा में टीन शेड निर्माण के लिए 5 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

जनसंवाद के दौरान सरकारी जमीन के कथित अवैध विक्रय की शिकायत भी सामने आई। इस पर सांसद बृजमोहन(Brijmohan) ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम के अंत में सांसद ने स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर क्षेत्र की अन्य समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, भाजपा नेता अशोक बजाज सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button