ChhattisgarhBilaspur

बिलासपुर में परीक्षा देकर लौट रहे एलएलबी छात्र पर ब्लेड से हमला

आरोपी समीर फरार, पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में कानून की पढ़ाई कर रहे एक एलएलबी छात्र(Student) पर ब्लेड से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

कोसलेन्द्र राव लॉ कॉलेज में कर रहा है पढ़ाई

जानकारी के अनुसार, छात्र(Student) साहिल बर्मन सरकंडा क्षेत्र में रहकर पढ़ाई करता है और कोसलेन्द्र राव लॉ कॉलेज में एलएलबी का छात्र है। सोमवार को वह अपनी सेमेस्टर परीक्षा देने कॉलेज गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह लौट रहा था, तभी जवाली पुल के पास उसकी मुलाकात आरोपी समीर से हुई।बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। इसी दौरान आरोपी समीर ने साहिल बर्मन की गर्दन पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल छात्र ने अपने साथियों को दी तुरंत घटना की सूचना

घायल छात्र(Student) ने घटना के तुरंत बाद अपने साथियों को सूचना दी, जिसके बाद उसे सिम्स अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल छात्र का बयान दर्ज किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी समीर की तलाश शुरू कर दी है और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और विवाद की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button