Follow Us on Our Social Media
ChhattisgarhRaipur

चाकू की नोक पर 10 लाख की लूट: ठेकेदार के अकाउंटेंट को रास्ते में रोककर नकदी से भरा बैग छीना

रायपुर। राजधानी से लगे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में मंगलवार रात लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाइक सवार बदमाशों ने चाकू की नोक पर ठेकेदार के अकाउंटेंट से 10 लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित सागर डेहरिया एक ठेकेदार के यहां अकाउंटेंट के पद पर काम करता है। मंगलवार रात वह सेरीखेड़ी से नया रायपुर की ओर जा रहा था। उसके पास करीब 10 लाख रुपए नकद रखे हुए थे। इसी दौरान मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के एक सुनसान रास्ते पर बाइक सवार कुछ बदमाशों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने मौका देखकर रास्ता रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने चाकू निकालकर अकाउंटेंट को धमकाया और नकदी से भरा बैग छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी बाइक से तेज रफ्तार में फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के इलाकों में जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें भी गठित की हैं।

प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि आरोपियों को नकदी ले जाने की पहले से जानकारी थी। इसी आधार पर पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात में किसी परिचित या अंदरूनी व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। पुलिस पीड़ित से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

मंदिर हसौद थाना पुलिस का कहना है कि मामले में सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। राजधानी से लगे क्षेत्र में हुई इस लूट की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button