Chhattisgarh

UPSC मेन्स की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को कोल इंडिया देगी 1 लाख रुपये

इन 8 राज्यों के अभ्यर्थी उठा सकेंगे निर्माण-2026 योजना का लाभ

रायपुर। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी युवाओं को संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा की तैयारी में सहायता देने के उद्देश्य से कोल इंडिया लिमिटेड ने “निर्माण-2026” योजना शुरू की है। कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत संचालित इस योजना में पात्र अभ्यर्थियों को एकमुश्त एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता सीधे बैंक खाते में उपलब्ध कराई जाएगी।

2026 की यूपीएससी सिविल सेवा का प्रिलिम्स पास करने वाले छात्र उठा सकते हैं फायदा

यह योजना उन अभ्यर्थियों(Candidates) के लिए है, जिन्होंने वर्ष 2026 की यूपीएससी सिविल सेवा या भारतीय वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है। योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थियों(Candidates) का छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, असम, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश या पश्चिम बंगाल का स्थायी निवासी होना आवश्यक है। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 में परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

कोल इंडिया लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनियों के कर्मचारी को नहीं मिलेगा योजना का लाभ

कोल इंडिया लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनियों के कर्मचारी तथा उनके आश्रित इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेशों तथा सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत स्थायी कर्मचारी भी इस योजना के दायरे से बाहर रखे गए हैं। जिन अभ्यर्थियों(Candidates) को निर्माण-2024 या निर्माण-2025 योजना का लाभ मिल चुका है, उन्हें इस बार दोबारा सहायता नहीं दी जाएगी।

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद पात्र अभ्यर्थियों(Candidates) कोल इंडिया के निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के दौरान पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, यूपीएससी प्रीलिम्स का प्रवेश पत्र, पहचान पत्र, आय और निवास प्रमाण पत्र के साथ बैंक खाते का विवरण अपलोड करना होगा।

कोल इंडिया की इस पहल को प्रशासनिक सेवाओं में जाने का सपना देख रहे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इधर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 28 जून को पीएटी एवं पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा-2026 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित होगी। कांकेर जिले में इसके लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 804 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button