National

ऑपरेशन सिंदूर से मानसून तक, रेलवे के नए नियमों से लेकर राम मंदिर चोरी केस तक… पढ़िए देश की 8 बड़ी खबरें

दिल्ली। 27 जून देशभर में कई अहम घटनाओं ( Morning Brief) का दिन रहा। ऑपरेशन सिंदूर के बलिदानी सैनिकों को राष्ट्रीय सम्मान मिला तो मध्य प्रदेश और झारखंड में आंधी-बिजली ने जानलेवा कहर बरपाया।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुरू हो रहा है, वहीं रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अयोध्या राम मंदिर चोरी केस, छत्तीसगढ़ में एसीबी की कार्रवाई और सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट भी पूरे दिन चर्चा में रही।

1. ऑपरेशन सिंदूर के बलिदानियों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

केंद्र सरकार ने पहली बार ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले छह सैनिकों के नाम सार्वजनिक किए।

इनमें हिमाचल प्रदेश ( Morning Brief)  के सूबेदार मेजर पवन कुमार जरयाल, हरियाणा के लांस नायक दिनेश कुमार शर्मा, बिहार के हवलदार सुनील कुमार सिंह यादव और राजस्थान के सार्जेंट सुरेंद्र कुमार मोगा सहित अन्य वीर शामिल हैं।

शहीदों के परिवारों ने कहा कि उन्हें अपने सपूतों के बलिदान पर गर्व है। कई वीरांगनाओं ने कहा कि यदि उनके बेटे सेना में जाना चाहेंगे तो वे उन्हें भी देश सेवा के लिए भेजेंगी।

2. मध्य प्रदेश-झारखंड में आंधी और बिजली का कहर, 16 लोगों की मौत

देश के कई राज्यों में प्री-मानसून बारिश के बीच आकाशीय बिजली और तेज आंधी ने तबाही मचा दी।

मध्य प्रदेश के बालाघाट और देवास में छह लोगों की मौत हुई, जबकि झारखंड में बिजली गिरने से 10 लोगों ने जान गंवाई।

उत्तराखंड के चमोली में भारी बारिश के बाद बादल फटने जैसी स्थिति बन गई, जिससे कई घरों, स्कूलों और सड़कें मलबे से भर गईं। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश और हीटवेव दोनों का अलर्ट जारी किया है।

3. भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से खेला जाएगा।

पहले टेस्ट में मिली हार के बाद टीम इंडिया वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी। टीम प्रबंधन प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकता है। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों के प्रदर्शन पर टिकी हैं।

4. रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में किया बड़ा बदलाव

भारतीय रेलवे ( Morning Brief)  ने तत्काल टिकट बुकिंग व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए नए नियम लागू किए हैं।

अब पहचान सत्यापन, डिजिटल मॉनिटरिंग और फर्जी बुकिंग पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। रेलवे का दावा है कि नए नियमों से दलालों पर रोक लगेगी और आम यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।

5. अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने ट्रस्ट से जुड़े रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में चोरी के पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

6. रायपुर में महिला सरकारी डॉक्टर से 51 लाख की ठगी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मकान निर्माण के नाम पर एक महिला सरकारी डॉक्टर से 51 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

आरोप है कि बिल्डर ने केवल मकान का ढांचा तैयार किया और बाद में कार्यालय बंद कर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

7. एसीबी की बड़ी कार्रवाई, पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रिश्वत लेते हुए एक पटवारी और बिजली विभाग के कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

दोनों पर सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी ने दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की आगे की जांच जारी है।

8. सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, खरीदारों को राहत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और डॉलर की मजबूती के चलते घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

इससे शादी और निवेश के लिए खरीदारी करने वाले लोगों को राहत मिली है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के अनुसार कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button