Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 महीने में 16 आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ धमतरी पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए छह माह के भीतर 8 प्रकरण दर्ज किए हैं। विशेष अभियान के तहत पुलिस ने संगठित ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान करीब 30.98 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति भी जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में की गई जांच में पुलिस ने fancodeexch, Reddyanna, GRANDEXCHANGE, GOLDENEXCH, BLISSEXCH, CRICCODE, ALL PANNALE और All Paynal सहित आठ ऑनलाइन सट्टा वेबसाइटों और एप्लीकेशन का खुलासा किया। रूद्री, सिटी कोतवाली और कुरूद थाना क्षेत्रों में समन्वित कार्रवाई कर इस नेटवर्क से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार वर्ष 2023 में ऑनलाइन सट्टे के केवल एक प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार हुए थे और 65 हजार रुपये जब्त किए गए थे। वर्ष 2024 में दो प्रकरणों में दो आरोपी तथा 95,995 रुपये, जबकि वर्ष 2025 में तीन प्रकरणों में तीन आरोपी गिरफ्तार कर 3.92 लाख रुपये की जब्ती की गई थी। इसके मुकाबले वर्ष 2026 में कार्रवाई का दायरा और प्रभाव दोनों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि इस सफलता के पीछे थाना स्तर पर विकसित मुखबिर तंत्र, IPDR और CDR का तकनीकी विश्लेषण, बैंक खातों की फोरेंसिक जांच तथा डिजिटल साक्ष्यों की गहन पड़ताल अहम रही। इन माध्यमों से लंबे समय से सक्रिय ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। साथ ही ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Follow Us on Our Social Media

Mahi Rajput

Content Writer (News) – 2.5 Years of Experience- Experienced in writing and editing news articles for digital news portals. - Skilled in writing breaking news, feature stories, and informative web content. - Strong fact-checking, research, and editing skills. - Able to meet daily publishing deadlines and produce high-quality content consistently.Social Media Management – 6 Months of Experience- Managed social media accounts and scheduled content. - Created engaging captions and post copies. - Planned and maintained content calendars. - Monitored audience engagement and responded to queries. - Coordinated with the content team to ensure consistent brand communication.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button