Chhattisgarh

मारपीट मामले में एफआईआर की मांग पर थाने के बाहर हंगामा, परिजनों ने किया प्रदर्शन

खम्हारडीह थाने के बाहर देर रात उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक युवक से कथित मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर उसके परिजन धरने पर बैठ गए। महिलाओं समेत बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर एकत्र होकर कार्रवाई की मांग करते रहे।

मारपीट का गंभीर आरोप

जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच में पदस्थ एक जवान के भाई पर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। घटना में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

एफआईआर नहीं होने पर परिजनों का विरोध

परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद संबंधित आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसी के विरोध में परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल मामला दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button