Chhattisgarh

आंगनबाड़ी केंद्र की छत का प्लास्टर गिरा, बच्चों की गैरमौजूदगी से टला बड़ा हादसा

जांजगीर-चांपा जिले के एक आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार सुबह छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के समय केंद्र में बच्चे मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद केंद्र में मौजूद कार्यकर्ता और सहायिका में अफरा-तफरी मच गई।

बच्चों के आने से पहले हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, हाथिटिकरा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता और सहायिका रोज की तरह बच्चों के आने से पहले केंद्र की तैयारियों में जुटी थीं। इसी दौरान अचानक कमरे की छत का प्लास्टर टूटकर नीचे गिर गया। तेज आवाज सुनते ही दोनों मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया।

भवन की गुणवत्ता और सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना के बाद केंद्र में गिरे मलबे को हटाया गया। इस हादसे ने आंगनबाड़ी भवन की निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही भवनों के नियमित निरीक्षण और रखरखाव को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। घटना के बाद अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button