Chhattisgarh

रायपुर में पवन खेड़ा का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर महंगाई तक उठाए सवाल

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र सरकार, बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश को बताना चाहिए कि वे आखिर किससे नहीं डरते। उन्होंने विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि चीन और पाकिस्तान जैसे मुद्दों पर सरकार का रुख कमजोर रहा है।

खेड़ा ने कहा कि सरकार जानबूझकर ऐसे विवाद खड़े करती है, जिससे महंगाई, बेरोजगारी, स्मार्ट मीटर, रेत माफिया और छात्रों की समस्याओं जैसे अहम मुद्दों से लोगों का ध्यान हट जाए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने युवाओं और छात्रों की आवाज उठाने के लिए ‘छात्रों की गूंज’ अभियान शुरू किया है।

राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले का जिक्र करते हुए भी उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं आरएसएस और धार्मिक मुद्दों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और प्रधानमंत्री के विदेश दौरों को लेकर भी कांग्रेस नेता ने सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि आम जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पवन खेड़ा ने मीडिया की निष्पक्ष भूमिका की भी सराहना की और कहा कि पत्रकारिता का काम सत्ता से सवाल पूछना और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button