ChhattisgarhRaipur

कबीर जयंती में सीएम का ऐलान, बिजली बिल योजना को 3 महीने का एक्सटेंशन

सीएम विष्णुदेव साय के साथ राज्यपाल भी हुए शामिल

रायपुर | राजधानी रायपुर के सोनपैरी स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम में आयोजित संत कबीर जयंती महोत्सव में सीएम(Chief Minister) विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों के लिए बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि तीन महीने के लिए और बढ़ाई जाएगी, जिससे उपभोक्ता सरचार्ज माफी और अन्य आकर्षक प्रावधानों का लाभ लेकर अपने लंबित बिजली बिलों का भुगतान कर सकेंगे।

आश्रम परिसर में किया गया वृक्षारोपण

कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी शामिल हुए। सभी अतिथियों ने आश्रम परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

संत कबीर आज भी पथप्रदर्शक: राज्यपाल गहलोत

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कहा कि संत कबीर का सत्य, समरसता, मानव सेवा और सद्भाव का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संत कबीर की शिक्षाएं पहले से अधिक प्रासंगिक हो गई हैं।

सीएम(Chief Minister) विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ संत कबीर की तपोभूमि है और उनकी शिक्षाओं का समाज पर गहरा प्रभाव रहा है। उन्होंने कहा कि संत कबीर ने अपना पूरा जीवन सामाजिक कुरीतियों, छुआछूत और आडंबर के खिलाफ जनजागरण में समर्पित किया।

सीएम(Chief Minister) ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 18 लाख आवास स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 10 लाख से अधिक पूरे हो चुके हैं। इसके अलावा पीएम जनमन योजना, महतारी वंदन योजना, श्रीरामलला दर्शन योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना और प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ भी बड़ी संख्या में लोगों को मिल रहा है।इस अवसर पर गुरु असंग देव ने समाज में प्रेम, संवाद, सेवा, गौसेवा, वृक्षारोपण और ग्राम विकास को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा और परमार्थ से ही सच्चा सुख और आत्मिक संतोष प्राप्त होता है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button