National

जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची तीन दिवसीय भारत दौरे पर, पीएम मोदी से करेंगी अहम बैठक

नई दिल्ली। जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची 1 जुलाई से तीन दिन के भारत दौरे पर आ रही हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा होगा। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय शिखर बैठक होगी, जिसमें दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी.

बैठक में निवेश, रक्षा सहयोग, सेमीकंडक्टर निर्माण, ऊर्जा सुरक्षा, बुनियादी ढांचा और हिंद-प्रशांत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है। दोनों नेता व्यापार और तकनीकी सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर भी विचार करेंगे.

जापान ने भारत में बड़े निवेश की योजना बनाई है और इस दिशा में आगे की प्रगति पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना, कुशल भारतीय कामगारों के लिए अवसर और सप्लाई चेन को मजबूत बनाने जैसे विषय भी बैठक के एजेंडे में शामिल रहेंगे.

यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और आर्थिक सहयोग को लेकर भारत और जापान की साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। दोनों देशों की यह बैठक क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर भी अहम मानी जा रही है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button