Chhattisgarh

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक जल्द होगा लागू, शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई: मंत्री रामविचार नेताम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि नए कानून के लागू होने या पुराने कानून के तहत एफआईआर दर्ज होने को लेकर कोई शिकायत मिलती है, तो प्रशासन उस पर गंभीरता से ध्यान देगा और आवश्यक कार्रवाई करेगा।

मंत्री नेताम ने कहा कि धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को जल्द ही लागू किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि कांग्रेस अब इस विधेयक को लेकर चिंता जता रही है।

उन्होंने कहा कि जो लोग पहले राम मंदिर का नाम लेने से भी बचते थे, वे अब मंदिर जाने लगे हैं। उनके अनुसार समय के साथ लोगों की सोच और व्यवहार में बदलाव आया है, जो साफ दिखाई दे रहा है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button