Sports

नौकर से मारपीट के आरोपों पर बोले IPL खिलाड़ी शशांक सिंह, कहा- चोरी का था शक

आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले क्रिकेटर शशांक सिंह ने अपने घर में काम करने वाले एक कर्मचारी से मारपीट के आरोपों पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। इस मामले में शशांक, उनके पिता और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

शशांक सिंह ने कहा कि संबंधित व्यक्ति उनके घर में रसोइए के तौर पर आया था, लेकिन उसे खाना बनाना नहीं आता था। उनका दावा है कि वह घर के अलग-अलग हिस्सों की फोटो और वीडियो बना रहा था, जिससे उन्हें उस पर चोरी का शक हुआ।

उन्होंने यह भी बताया कि कर्मचारी के मोबाइल फोन में घर के कई निजी फोटो और वीडियो मिले थे, जिन्हें बाद में हटवा दिया गया। शशांक का कहना है कि परिवार को आशंका थी कि वह गलत इरादे से घर आया था।

हालांकि, शशांक ने माना कि उनसे एक गलती हुई। उन्होंने कहा कि उन्होंने उस समय पुलिस कार्रवाई नहीं करने की बात कही, क्योंकि कर्मचारी ने अपनी आर्थिक और पारिवारिक परेशानियों का हवाला दिया था। अब उनका मानना है कि घर में किसी भी कर्मचारी को रखने से पहले उसका पूरा बैकग्राउंड वेरिफिकेशन कराना जरूरी है।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस दोनों पक्षों के बयान व उपलब्ध सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button