National

कानूनी और सुरक्षित प्रवास पर भारत का जोर, 26 देशों के साथ हुए समझौते: एस. जयशंकर

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को आयोजित ह्यूमन रिसोर्स मोबिलिटी फोरम में कहा कि भारत सुरक्षित, व्यवस्थित और कानूनी प्रवास को बढ़ावा देने के लिए लगातार दुनिया के कई देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

उन्होंने बताया कि भारत अब तक 26 देशों के साथ 28 प्रवास और गतिशीलता समझौते कर चुका है, जबकि कई अन्य देशों के साथ भी बातचीत जारी है। इन समझौतों का उद्देश्य भारतीयों के लिए विदेशों में सुरक्षित और वैध रोजगार के अवसर बढ़ाना है।

विदेश मंत्री ने कहा कि अवैध प्रवास, मानव तस्करी और फर्जी एजेंट कानूनी प्रवास व्यवस्था को कमजोर करते हैं और लोगों का शोषण करते हैं। उन्होंने ऐसे नेटवर्क के खिलाफ सभी देशों से मिलकर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत पर जोर दिया।

जयशंकर ने कहा कि भारत अपने युवाओं के लिए विदेशों में कौशल आधारित रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करना चाहता है कि प्रवास पूरी तरह सुरक्षित और कानूनी तरीके से हो। उन्होंने फोरम में शामिल सभी प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि मानव संसाधन की वैश्विक आवाजाही आज के समय का एक महत्वपूर्ण विषय है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button