तिल्दा क्षेत्र में अवैध शराब पर छापा, 14.22 बल्क लीटर जब्त
घर और स्कूटर की डिक्की से मिली देशी मसाला शराब

रायपुर। रायपुर आबकारी विभाग ने अवैध शराब(Liquor) के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कुल 14.22 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सचिव आबकारी रीना बाबा साहेब कंगाले, आबकारी आयुक्त पदुम सिंह एल्मा, कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देश और प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर प्रवीण वर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा, दो मामलों में गिरफ्तारी
पहली कार्रवाई तिल्दा थाना क्षेत्र के नेवरा वार्ड क्रमांक-17 में की गई, जहां गौरी ध्रुव के रिहायशी मकान पर दबिश देकर 39 पाव देशी मसाला शराब(Liquor) बरामद की गई। वहीं दूसरी कार्रवाई भिलौनी गांव में की गई, जहां मंशाराम बघेल के घर की बाड़ी में खड़ी होंडा एक्टिवा की डिक्की से 40 पाव देशी मसाला शराब(Liquor) जब्त की गई।
सूचना के आधार पर दबिश, दो आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
दोनों मामलों में आबकारी विभाग ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक मेधा मिश्रा के नेतृत्व में की गई, जिसमें विभागीय अमले ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

