Chhattisgarh

जेएनएम मेडिकल कॉलेज में MBBS की 20 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों को मिलेगा दाखिला

रायपुर। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) ने पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल (जेएनएम) मेडिकल कॉलेज, रायपुर में एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कॉलेज में 230 की जगह 250 सीटों पर प्रवेश मिलेगा। यानी कॉलेज को 20 नई एमबीबीएस सीटों की स्वीकृति मिली है।

जेएनएम मेडिकल कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंसेज एंड आयुष विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ से संबद्ध है। MARB की ओर से जारी अनुमति पत्र के अनुसार, नई सीटें आगामी शैक्षणिक सत्र से लागू होंगी।

1963 से लगातार बढ़ी सीटें

वर्ष 1963 में 60 एमबीबीएस सीटों के साथ शुरू हुए जेएनएम मेडिकल कॉलेज ने समय-समय पर अपनी प्रवेश क्षमता बढ़ाई है।

छात्रों को मिलेगा फायदा

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सीटें बढ़ने से प्रदेश के अधिक छात्रों को अपने ही राज्य में एमबीबीएस की पढ़ाई का अवसर मिलेगा। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और प्रयासों को देते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button