National

पैसेंजर ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 छात्रों समेत 3 की मौत; 5 घायल

मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में स्कूल वैन पैसेंजर ट्रेन (passenger train) की चपेट में आ गई। हादसे में दो स्कूली छात्रों और एक साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल के अंतर्गत बहरमपुर थाना क्षेत्र में कर्णसुबर्ण और गोबिंदपुर रेलवे स्टेशनों (passenger train) के बीच स्थित एक लेवल क्रॉसिंग पर हुआ। जानकारी के मुताबिक, निजी स्कूल की वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान वह रेलवे फाटक पार कर रही थी, तभी सामने से आ रही निमतिता-काटोया पैसेंजर ट्रेन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि कुछ देर पहले एक ट्रेन गुजरने के बाद रेलवे फाटक खोल दिया गया था, जबकि दूसरी लाइन से आने वाली ट्रेन के लिए फाटक बंद नहीं किया गया। इसी वजह से वाहन ट्रैक पर पहुंच गया और हादसा हो गया। घटना के बाद रेलवे गेटमैन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके (passenger train) पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। वैन में फंसे बच्चों और चालक को बाहर निकालकर पहले कर्णसुबर्ण ब्लॉक अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल छात्रों को बाद में मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और रेलवे प्रशासन भी हादसे के कारणों की पड़ताल कर रहा है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है, जबकि मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button