Chhattisgarh

CG Crime: म्यूल अकाउंट गिरोह का भंडाफोड़, बैंक कर्मचारी समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में साइबर थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट (Mule Account) गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक बैंक कर्मचारी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी कमीशन के लालच में लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उन्हें दूसरे राज्यों में सक्रिय साइबर ठगी गिरोहों को उपलब्ध कराते थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी 10 से 15 हजार रुपये कमीशन देकर बैंक खाते खुलवाते थे। इसके बाद खातों की जानकारी और संचालन साइबर अपराधियों को सौंप दिया जाता था, जिनका इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी की रकम ट्रांसफर करने और निकालने के लिए किया जाता था। जांच में कर्नाटक और महाराष्ट्र में दर्ज तीन साइबर ठगी के मामलों से जुड़े कुल 1,62,149 रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ है।

गिरफ्तार आरोपियों में हरिशंकर श्रीवास, अनिल नामदेव उर्फ चेतन, राजेश सोनी उर्फ रिंकू सोनी, संदीप सिंह ठाकुर और कमल विरानी शामिल हैं। इनमें एक आरोपी बैंक कर्मचारी भी है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही म्यूल अकाउंट नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक या इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी किसी के साथ साझा न करें, क्योंकि ऐसा करना कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button