Chhattisgarh

कार्यक्रम में गीत गाते-गाते प्रोफेसर की तबीयत बिगड़ी, हार्ट अटैक से हुई मौत

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एक प्रोफेसर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में गीत प्रस्तुत करने के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना के बाद कार्यक्रम को तत्काल रोक दिया गया और परिसर में शोक का माहौल छा गया।

जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल के पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें विश्वविद्यालय के कई प्राध्यापक और अधिकारी शामिल हुए थे। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. शैलेंद्र कुमार सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद थे और उन्होंने मंच पर गीत प्रस्तुत किया।

गीत गाने के बाद प्रो. शैलेंद्र कुमार सिंह ने असहज महसूस किया और बाथरूम चले गए। कुछ देर बाद जब लोग वहां पहुंचे तो वे गिर पड़े मिले। उन्हें तत्काल संभालने का प्रयास किया गया, लेकिन प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई गई।

घटना की जानकारी मिलते ही कार्यक्रम को तत्काल बंद कर दिया गया। प्रोफेसर के निधन से विश्वविद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button