‘अलायंस’ में बड़ा ट्विस्ट! क्या कुशाल टंडन बने नए Ace?

मुंबई। अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’ में गेम अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। हाल ही में कशिश कपूर की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद शो की रणनीतियां तेजी से बदलती नजर आ रही हैं। इसी बीच खबर है कि आने वाले एपिसोड में शो को नया Ace मिलने वाला है और कुशाल टंडन इस रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते हुए टास्क के बाद कुशाल टंडन नए Ace बन सकते हैं। हालांकि, यह जानकारी अभी आधिकारिक तौर पर प्रसारित एपिसोड में सामने नहीं आई है।
हालिया एपिसोड में कुशाल की टीम ‘वॉरियर्स’ ट्रैकर में सबसे आगे थी। ट्रैकर लॉक होने से पहले टीमों को बजर दबाने का विकल्प दिया गया, लेकिन ऐसा करने पर 300 अंक कटने थे। कुशाल ने जोखिम उठाते हुए तुरंत बजर दबाया, जिससे उनकी टीम के अंक कम हो गए और वह तीसरे स्थान पर पहुंच गए। इसके बावजूद सिस्टम ने उन्हें Ace पद का दावेदार बना दिया, जिसने सभी प्रतियोगियों को चौंका दिया।
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यदि कुशाल नए Ace बनते हैं, तो खेल की रणनीति पूरी तरह बदल सकती है। शो में अर्सलान गोनी और रैपर बाली के साथ उनके रिश्ते पहले से ही तनावपूर्ण रहे हैं, इसलिए आगे के एपिसोड में नए समीकरण देखने को मिल सकते हैं।
फिलहाल शो में आगु स्टेनली चिएडोजी मौजूदा Ace हैं। उन्होंने Ace Battle जीतकर यह अधिकार हासिल किया था, जिसके तहत उन्हें एलिमिनेशन से जुड़े अहम फैसले लेने की शक्ति मिली। इसी अधिकार का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने पहले रीवा किशन को शो से बाहर किया था।
अब दर्शकों की नजर आने वाले एपिसोड पर है, जहां यह साफ होगा कि क्या कुशाल टंडन वास्तव में नए Ace बनते हैं या खेल में कोई नया ट्विस्ट देखने को मिलता है।

