Business

अब UPI से ऑनलाइन बुक होंगे बुर्ज खलीफा के टिकट, भारतीय यात्रियों के लिए दुबई यात्रा हुई और आसान

भारतीय यात्रियों के लिए अब दुबई घूमना पहले से ज्यादा आसान हो गया है। अब वे UPI के जरिए दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के ‘At the Top’ अनुभव के टिकट ऑनलाइन बुक कर सकेंगे। इस नई सुविधा के साथ बुर्ज खलीफा, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का पहला पर्यटन स्थल बन गया है, जिसने ई-कॉमर्स भुगतान के लिए UPI को स्वीकार किया है।

यह सुविधा NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL), NEOPAY और Emaar Entertainment की साझेदारी से शुरू की गई है। अब भारतीय पर्यटक बुर्ज खलीफा की आधिकारिक वेबसाइट पर UPI के माध्यम से टिकट बुक कर यात्रा से पहले ही भुगतान कर सकेंगे।

इस पहल से भारतीय यात्रियों को भुगतान का आसान, सुरक्षित और परिचित विकल्प मिलेगा। साथ ही, UAE में UPI की पहुंच अब सिर्फ दुकानों में QR भुगतान तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ऑनलाइन ट्रैवल बुकिंग तक भी विस्तार हो गया है।

NPCI इंटरनेशनल के अनुसार, यह कदम भारत और UAE के बीच डिजिटल भुगतान व्यवस्था को और मजबूत करेगा तथा भारतीय पर्यटकों के लिए यात्रा की योजना बनाना पहले से अधिक सुविधाजनक बनाएगा।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button