National

कश्मीर में छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की हत्या: नाम पूछकर मारी गोली; ईंट भट्ठे में करते थे काम

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या (Killing) कर दी। शुरुआती जांच के मुताबिक, आतंकियों ने पहले मजदूरों से नाम पूछकर उनकी पहचान की और हिंदू होने पर उन्हें अलग कर नजदीक से गोली मार दी। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, हमला कुलगाम से करीब 20 किलोमीटर दूर केलाम इलाके में स्थित एक ईंट भट्ठे पर रात करीब 8:30 बजे हुआ। मृतकों की पहचान सक्ती जिले के दीपक रात्रे (24) और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भूपेंद्र भैना (28) के रूप में हुई है। दोनों रोजगार के लिए कश्मीर गए थे और ईंट भट्ठे में मजदूरी कर रहे थे।

हिंदू मजदूरों को अलग करके मारी गोली

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना (Killing) के समय वहां कई प्रवासी मजदूर मौजूद थे। आतंकियों ने सभी से नाम पूछे और हिंदू मजदूरों को अलग कर उन पर 3 से 4 राउंड फायरिंग की। पुलिस को आशंका है कि हमले से पहले आतंकियों ने इलाके की रेकी की थी। सुरक्षा एजेंसियां मामले में एक स्थानीय और एक विदेशी आतंकी की भूमिका की जांच कर रही हैं। फिलहाल किसी संगठन ने हमले की आधिकारिक जिम्मेदारी नहीं ली है।

घटना के बाद पूरे इलाके में वाहनों की सघन जांच की जा रही है और संदिग्धों की तलाश में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां हमले के हर पहलू की जांच में जुटी हैं।

सीएम साय ने घटना को बताया कायराना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना को कायराना आतंकी हमला (Killing) बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार जम्मू-कश्मीर प्रशासन के संपर्क में है और पीड़ित परिवारों तक हरसंभव मदद पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button