National

भारी बारिश से कई राज्यों में तबाही, असम में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 85 पहुंचा; केरल, छत्तीसगढ़ और गुजरात भी प्रभावित

दिल्ली। देश के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश (RAIN) ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रविवार को असम, केरल, छत्तीसगढ़ और गुजरात में बाढ़, जलभराव और भूस्खलन के कारण हालात गंभीर बने रहे।

असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है, जबकि केरल में भारी बारिश और भूस्खलन से आठ लोगों की मौत हुई है और आठ अन्य लापता हैं। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में बाढ़ की चपेट में आने से दो लड़कियों की जान चली गई। कई इलाकों में हजारों घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और लाखों लोग प्रभावित हैं।

349 गांव बाढ़ की चपेट में

असम के शिवसागर, गोलाघाट, जोरहाट, चराईदेव और धेमाजी जिले सबसे (RAIN) अधिक प्रभावित हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, 349 गांव बाढ़ की चपेट में हैं और करीब 1.80 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

अकेले शिवसागर जिले में 55 हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं। प्रशासन ने पांच जिलों में 54 राहत शिविर बनाए हैं, जहां 13,771 लोग शरण लिए हुए हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की है।

भूस्खलन और जलभराव की स्थिति

केरल में मूसलधार बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन और जलभराव (RAIN) की स्थिति बनी हुई है। राज्य में 27 घर पूरी तरह नष्ट हो गए, जबकि 196 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। करीब 5,792 लोगों को 209 राहत शिविरों में सुरक्षित पहुंचाया गया है। मौसम विभाग ने 12 जिलों में ऑरेंज और दो जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ क्षेत्र में 16 घर बह गए और 50 से अधिक मकानों को नुकसान पहुंचा। वहीं गुजरात के कई हिस्सों में भी लगातार बारिश जारी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश और अचानक बाढ़ की आशंका जताते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। राहत और बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार तैनात हैं।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button