NEET पेपर लीक के बाद एक्शन में NTA, 24×7 सुरक्षा के लिए 7.5 करोड़ का टेंडर जारी

दिल्ली। नीट (NEET) पेपर लीक विवाद के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
एजेंसी ने अपने मुख्यालय, क्षेत्रीय कार्यालयों और परीक्षा से जुड़ी गोपनीय सामग्री की चौबीसों घंटे निगरानी (NEET) के लिए करीब 7.5 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया है। इस पहल का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाना है।
25 जुलाई को हुआ टेंडर
25 जुलाई को जारी टेंडर के तहत मिंटो रोड स्थित मुख्यालय, ओखला के क्षेत्रीय कार्यालय और अन्य निर्धारित परिसरों में सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
यह टेंडर सिक्योरिटी, हाउसकीपिंग और परीक्षा से जुड़ी प्रिंटिंग सेवाओं की व्यापक खरीद प्रक्रिया का हिस्सा है। कॉन्ट्रैक्ट शुरुआती दो वर्षों के लिए होगा, जिसे प्रदर्शन के आधार पर दो बार एक-एक वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकेगा। इच्छुक एजेंसियां 17 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगी।
24 घंटे होगी निगरानी
चयनित एजेंसी एनटीए के कर्मचारियों, आगंतुकों, परीक्षा सामग्री, सर्वर रूम, स्ट्रॉन्ग रूम, वेयरहाउस, रिकॉर्ड रूम और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की 24 घंटे निगरानी करेगी।
एजेंसी प्रवेश (NEET) और निकास पर नियंत्रण रखेगी, कर्मचारियों और विजिटर्स की पहचान सत्यापित करेगी, डिजिटल लॉग तैयार करेगी और प्रतिबंधित क्षेत्रों में केवल अधिकृत लोगों की ही एंट्री सुनिश्चित करेगी।
सुरक्षा व्यवस्था में डोर-फ्रेम और हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर, जीपीएस आधारित गार्ड पेट्रोलिंग, बायोमेट्रिक अटेंडेंस और डिजिटल घटना रिपोर्टिंग सिस्टम जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा।
एजेंसियों को पांच वर्ष का अनुभव होना चाहिए
एनटीए ने इस बार सिर्फ सबसे कम कीमत वाली बोली के बजाय गुणवत्ता और लागत आधारित चयन मॉडल अपनाया है। इसमें तकनीकी मूल्यांकन को 70% और वित्तीय बोली को 30% वेटेज दिया जाएगा।
बोली लगाने वाली एजेंसियों के पास कम से कम पांच वर्ष का अनुभव, पिछले तीन वर्षों में औसतन 10 करोड़ रुपए का वार्षिक टर्नओवर और हाई-सिक्योरिटी संस्थानों में कार्य का अनुभव होना अनिवार्य रखा गया है।

