
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (stock market) ने सोमवार के कारोबारी सत्र की शुरुआत मजबूती के साथ की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 788.70 अंक यानी 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,883.34 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 189.10 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,572.70 पर कारोबार कर रहा था।
बाजार में शुरुआती तेजी का नेतृत्व मेटल और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों ने किया। निफ्टी मेटल और निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स सबसे ज्यादा लाभ में रहने वाले प्रमुख सूचकांक रहे। इसके अलावा निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी ऑयल एंड गैस में भी तेजी देखने को मिली।
टाटा स्टील, मारुति सुजुकी और एयरटेल के शेयरों में गिरावट
हालांकि कुछ सेक्टरों (stock market) में दबाव भी नजर आया। निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी फार्मा और निफ्टी मीडिया इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स में शामिल प्रमुख कंपनियों में इंडिगो, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, इंफोसिस, इटरनल, एलएंडटी, एमएंडएम, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, बीईएल, एचयूएल, पावर ग्रिड, ट्रेंट, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एचसीएल टेक के शेयरों में तेजी रही। वहीं सन फार्मा, मारुति सुजुकी और भारती एयरटेल के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
स्मॉलकैप शेयरों की भी खरीदी
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों (stock market) में भी खरीदारी का रुख रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 274 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 62,181 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 164 अंक या 0.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,513 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
बाजार में तेजी की एक बड़ी वजह वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट को माना जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर हमले रोकने के बयान के बाद तेल बाजार में नरमी देखी गई। ब्रेंट क्रूड करीब 5 प्रतिशत गिरकर 83.66 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 5.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80.02 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला।

