National

देशभर में मानसून का कहर, झारखंड में बिजली गिरने से 14 मौतें; केरल में 25 की जान गई

दिल्ली। देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। लगातार हो रही बारिश (Monsoon) से कई राज्यों में बाढ़, भूस्खलन और आकाशीय बिजली की घटनाएं बढ़ गई हैं।

झारखंड में मंगलवार को बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। दूसरी ओर केरल में 1 अगस्त से जारी भारी बारिश और बाढ़ के कारण अब तक 25 लोगों की जान जा चुकी है और 4 लोग लापता हैं।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर, मध्य, पूर्व और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

झारखंड और केरल में सबसे ज्यादा असर

झारखंड में सबसे अधिक 9 मौतें गिरिडीह, 3 दुमका और 2 लातेहार (Monsoon) जिले में हुई हैं। वहीं केरल में पथनमथिट्टा, कोट्टायम और अलप्पुझा सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। राज्य में 18 हजार से अधिक लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है।

हिमाचल-उत्तराखंड में सड़कें बंद, स्कूलों की छुट्टी

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण 153 से अधिक सड़कें बंद हैं, जबकि उत्तराखंड में 99 सड़कें (Monsoon) बाधित हैं। देहरादून और बागेश्वर में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

  • पंजाब-चंडीगढ़: 6 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, पटियाला में सबसे अधिक वर्षा दर्ज।
  • हरियाणा: कई जिलों में जलभराव, अगले 24 घंटे में तेज बारिश की संभावना।
  • राजस्थान: 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, तापमान 5 डिग्री तक गिरा।
  • उत्तर प्रदेश: पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी।
  • बिहार: पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट, सुपौल और अररिया में भारी वर्षा की संभावना।
  • मध्य प्रदेश: अब तक सामान्य से 18% कम बारिश, लेकिन ग्वालियर-चंबल, सागर और रीवा संभाग में तेज बारिश के आसार।
  • छत्तीसगढ़: कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी।
  • ओडिशा व पश्चिम बंगाल: भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान।
  • महाराष्ट्र: मध्य महाराष्ट्र में अत्यधिक बारिश की संभावना।
  • आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक: तेज बारिश के साथ 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • दिल्ली-एनसीआर: बादल छाए रहेंगे, कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश के आसार।

 पढ़े इन राज्यों के स्थिति

झारखंड: बिजली गिरने से 14 मौतें, 8 घायल।
केरल: 25 मौतें, 4 लापता, 18 हजार लोग राहत शिविरों में।
हिमाचल-उत्तराखंड: 252 सड़कें बंद, कई जगह भूस्खलन।
राजस्थान: 17 जिलों में बारिश का अलर्ट।
बिहार: पूरे राज्य में बारिश, उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी वर्षा।
मध्य प्रदेश: 5 जिलों में भारी बारिश की संभावना।
पंजाब-हरियाणा: 6 अगस्त तक तेज बारिश का अलर्ट।
छत्तीसगढ़, यूपी, ओडिशा, बंगाल, महाराष्ट्र: अगले दो दिनों तक भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button