सड़कों पर उतरे आधा दर्जन जज, सभापति की हूटर लगी फॉर्च्यूनर पकड़ी; 24 वाहनों पर कार्रवाई

भाेपाल। लंबे समय बाद मुरैना में वाहनों की मजिस्ट्रेट चेकिंग (judges) हुई तो सड़क पर वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। जिला न्यायालय के करीब आधा दर्जन न्यायाधीशों ने सड़क किनारे टेंट लगाकर वाहनों की जांच की। करीब चार घंटे चली कार्रवाई में नगर निगम सभापति समेत 24 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। इससे करीब 80 हजार रुपए का राजस्व वसूला गया।
छह जजों की टीम ने की जांच
चेकिंग पुराने बस स्टैंड के पास राधिका पैलेस चौराहे पर शाम करीब 5 बजे शुरू हुई। जिला न्यायालय के सीजेएम अजय सिंह के नेतृत्व में करीब आधा दर्जन न्यायाधीश मौजूद रहे। कोतवाली, स्टेशन रोड और यातायात थाने (judges) की पुलिस टीम भी कार्रवाई में शामिल रही। करीब 40 से 50 पुलिसकर्मी वाहनों को रोकने और दस्तावेजों की जांच के लिए तैनात किए गए थे।
ये भी पढ़े: सौरभ शर्मा केस में जल्द दाखिल होगी चार्जशीट, 15 से ज्यादा लोग बन सकते हैं आरोपी
जांच के दौरान बिना नंबर के वाहन, नंबर प्लेट में छेड़छाड़, काली फिल्म लगे शीशे, हूटर और दस्तावेजों में कमी वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। कुछ वाहनों के शीशों से मौके पर ही काली फिल्म उतरवाई गई।
सभापति की फॉर्च्यूनर पर 2500 रुपए का जुर्माना
मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान नगर निगम सभापति राधारमण डंडौतिया की (judges) फॉर्च्यूनर भी जांच के लिए रोकी गई। वाहन में अवैध तरीके से हूटर लगा मिला और शीशों पर काली फिल्म भी थी। न्यायाधीशों ने गाड़ी को मौके पर खड़ा करवाया और हूटर हटवाने के साथ 2500 रुपए का जुर्माना लगाया। इसके बाद सभापति बाइक से घर रवाना हुए।
चेकिंग का दिखा असर
कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मुख्य मार्गों से बचकर कॉलोनी और मोहल्लों की सड़कों से निकलते नजर आए। एमएस रोड पर आमतौर पर नजर आने वाले ई-रिक्शा भी अचानक कम दिखाई दिए। पुलिस और न्यायाधीशों की मौजूदगी के चलते वाहन चालकों में कार्रवाई को लेकर काफी सतर्कता देखी गई। अधिकारियों ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर आगे भी कार्रवाई जारी रह सकती है।



