Follow Us on Our Social Media
National

अंबानी के रिलायंस रिटेल की काजू कतली में कीड़े: FDA ने 54 डिब्बे जब्त किए, Blinkit सेंटर का लाइसेंस भी सस्पेंड

मुंबई। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (Reliance Retail) ने मुंबई में Blinkit के एक केंद्र का खाद्य लाइसेंस गंभीर खाद्य सुरक्षा उल्लंघनों के चलते निलंबित कर दिया है। निरीक्षण के दौरान सेंटर में बड़े पैमाने पर कॉकरोच का प्रकोप, खाद्य सामग्री का अनुचित भंडारण और साफ-सफाई में गंभीर लापरवाही सामने आई। अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई खाद्य सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने के लिए चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान के दौरान की गई।

ये भी पढ़े: रिलायंस इंफ्रा में बड़ा बदलाव: रिन्यूएबल बिजनेस के CEO इवान साहा ने दिया इस्तीफा, निवेशकों की बढ़ी नजर

FDA के अनुसार मलाड पश्चिम के सर्वोदय भवन स्थित Blink Commerce Private Limited के परिसर का 7 अगस्त को निरीक्षण किया गया था। यहां सब्जी और फल रखने वाले क्षेत्रों में बड़ी संख्या में कॉकरोच पाए गए। इससे खाद्य सामग्री के दूषित होने का खतरा सामने आया। शीत गृह में भी सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। इन गंभीर खामियों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत लाइसेंस तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया।

काजू कतली में कीड़े की शिकायत

बुलढाणा जिले के एआरडी सिनेमाहॉल स्थित Reliance Retail के एक आउटलेट के खिलाफ भी शिकायत मिलने पर FDA ने कार्रवाई की। शिकायत में आरोप था कि ‘लक्ष्मी नारायण’ ब्रांड की पैक्ड काजू कतली में जीवित कीड़े मिले।

जांच के दौरान शिकायत में बताए गए 29 मई को निर्मित बैच का स्टॉक नहीं मिला। हालांकि, 20 जुलाई को निर्मित दूसरे बैच के 54 डिब्बे जांच के लिए उपलब्ध मिले। FDA ने कुल 11.34 किलो वजन के इन उत्पादों को जब्त किया, जिनकी कीमत करीब 10,238 रुपए बताई गई है।

लैब रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

FDA ने जब्त किए गए उत्पादों (Reliance Retail) के नमूने अधिकृत खाद्य प्रयोगशाला भेजे हैं। अधिकारियों के मुताबिक रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नए आयुक्त तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में FDA ने खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और सुरक्षा मानकों की जांच तेज कर दी है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button