National
इंस्टाग्राम ID देखने पर दोस्तों में विवाद, नाबालिग ने दूसरे के गले पर चाकू से किया वार

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा के अकलतरा स्थित ग्राम पोड़ी दल्हा में सोमवार शाम Instagramआईडी देखने को लेकर दो नाबालिग दोस्तों के बीच विवाद हो गया।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक नाबालिग ने दूसरे के गले पर चाकू से हमला कर दिया। वार से घायल नाबालिग के गले में गहरी चोट आई है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घायल का अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है।



