उर्मिला मातोंडकर के एक्स हसबैंड मोहसिन ने शेयर की दूसरी शादी के रिसेप्शन की तस्वीरें, पत्नी के लिए लिखा रोमांटिक नोट

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी अक्सर सुर्खियों में रहती है। अब उनके एक्स हसबैंड मोहसिन अख्तर मीर एक बार फिर चर्चा में हैं। उर्मिला से तलाक के करीब दो साल बाद मोहसिन ने जून 2026 में निधा भट्ट के साथ दूसरी शादी की थी। अब उन्होंने अपनी दूसरी शादी के रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
तस्वीरों के साथ मोहसिन ने अपनी पत्नी के लिए एक रोमांटिक नोट भी लिखा है। उन्होंने अपनी जिंदगी में निधा के आने पर खुशी जताते हुए उनके प्रति प्यार और आभार जाहिर किया।
पत्नी पर लुटाया प्यार
मोहसिन ने रिसेप्शन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि निधा सिर्फ उनकी पत्नी नहीं बनीं, बल्कि उनका घर, सुकून और हर दिन का सबसे पसंदीदा हिस्सा बन गई हैं। उन्होंने कहा कि वह जिंदगी के हर पड़ाव पर उनका साथ देने, उन्हें संभालने और हमेशा प्यार करते रहने का वादा करते हैं।
मोहसिन ने आगे अपनी पत्नी को जिंदगी में आने और उनका हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया कहा और हमेशा उनका आभारी रहने की बात लिखी।
सोशल मीडिया पर मिले मिले-जुले रिएक्शन
मोहसिन की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन आने लगे। कई यूजर्स ने दोनों को खूबसूरत कपल बताते हुए शादीशुदा जिंदगी के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।
हालांकि, कुछ लोगों ने मोहसिन को ट्रोल भी किया। कुछ यूजर्स ने उनकी पिछली शादी का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि क्या उन्होंने उर्मिला से भी ऐसे ही वादे किए थे। वहीं, कुछ लोगों ने उर्मिला और मोहसिन के अलग होने की वजह को लेकर भी सवाल किए।
2016 में हुई थी उर्मिला और मोहसिन की शादी
उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर मीर ने 4 फरवरी 2016 को एक निजी समारोह में शादी की थी। शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। दोनों की शादी उस समय काफी चर्चा में रही थी।
मोहसिन कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले बिजनेसमैन और मॉडल हैं। दोनों की उम्र में करीब 10 साल का अंतर भी है।
शादी के करीब 8 साल बाद हुआ तलाक
उर्मिला और मोहसिन की मुलाकात 2014 में एक कॉमन कनेक्शन के जरिए हुई थी। करीब दो साल बाद दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, शादी के लगभग आठ साल बाद 2024 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया।
इसके बाद मुंबई की अदालत में दोनों का तलाक हुआ। हालांकि, दोनों के अलग होने की असली वजह का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया।
अब मोहसिन की दूसरी शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आने के बाद एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।



