अदाणी पावर के छोटे भंडार प्लांट में उत्साह से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, 26 सुरक्षा कर्मचारियों का सम्मान

रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड (APL) के छोटे भंडार प्लांट में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। समारोह में प्लांट के अधिकारी-कर्मचारी, उनके परिवारजन और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO) एवं प्रोजेक्ट हेड द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। अपने संबोधन में CBO ने राष्ट्र निर्माण में ऊर्जा क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने सुरक्षित कार्य संस्कृति, भरोसेमंद विद्युत उत्पादन और स्थानीय समुदाय के विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता दोहराई।
यह भी पढ़ें – मध्य प्रदेश बीजेपी की नई टीम पर सियासी घमासान,
वहीं, प्रोजेक्ट हेड ने 2×800 मेगावाट परियोजना की प्रगति की जानकारी साझा की। उन्होंने क्षेत्र में अदाणी पावर की ओर से संचालित विभिन्न सीएसआर और सामुदायिक विकास कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि कंपनी स्थानीय समुदाय के विकास के साथ युवाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

26 सुरक्षा कर्मचारियों का सम्मान
समारोह के दौरान उत्कृष्ट सेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सुरक्षा विभाग के 26 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्लांट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 19 कर्मचारियों को स्पॉट रिकग्निशन अवॉर्ड प्रदान किए गए। सम्मान मिलने पर कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाया समारोह का आकर्षण
स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को देशभक्ति के रंग से भर दिया। अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर (ASDC) और सिलाई केंद्र के प्रशिक्षुओं ने देशभक्ति गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।

प्राथमिक शाला आमलीभौना और कोटमारा के विद्यार्थियों ने भी देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रस्तुतियों को उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।
इसी क्रम में अदाणी पावर ग्रीन हार्मनी लेडीज क्लब की सदस्यों ने देश के अलग-अलग राज्यों की लोक संस्कृति और पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुति दी। इन प्रस्तुतियों के जरिए भारत की सांस्कृतिक विविधता की खूबसूरत झलक देखने को मिली।
बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल
समारोह में प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविता पाठ और संगीत की प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को खास बना दिया। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया और सभी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम के समापन पर CBO एवं प्रोजेक्ट हेड ने सभी प्रतिभागी बच्चों, प्रशिक्षुओं और ग्रीन हार्मनी लेडीज क्लब की सदस्यों को उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। अंत में मिष्ठान वितरण के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन हुआ।



