Follow Us on Our Social Media
Entertainment

11 साल बाद टीवी से बड़े पर्दे पर आएगी ‘नागिन’, एकता कपूर ने किया फिल्म का ऐलान

एकता कपूर की सुपरनैचुरल फ्रेंचाइजी ‘नागिन’ ने करीब 11 सालों तक टीवी दर्शकों का मनोरंजन किया है। अब यह पॉपुलर फ्रेंचाइजी छोटे पर्दे से निकलकर बड़े पर्दे पर कदम रखने के लिए तैयार है। एकता कपूर ने नाग पंचमी और श्रावण सोमवार के मौके पर सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर कर ‘नागिन’ फिल्म का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें- बंटवारा 1947’ की कमाई में भारी गिरावट,

एकता कपूर ने दिया बड़ा अपडेट

एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में ‘नागिन’ के अब तक के टीवी सफर की झलक दिखाई। वीडियो में फ्रेंचाइजी की अलग-अलग अभिनेत्रियों को दिखाने के बाद फिल्म के रूप में इसके नए सफर की ओर इशारा किया गया है।

वीडियो के साथ एकता कपूर ने लिखा कि कुछ रोमांचक आने वाला है। उन्होंने बताया कि 11 सालों तक छोटे पर्दे पर राज करने के बाद बालाजी टेलीफिल्म्स अब इस आइकॉनिक फ्रेंचाइजी को टीवी से आगे ले जाने के लिए तैयार है।

कौन बनेगी फिल्म की नागिन?

फिल्म के ऐलान के बाद फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल इसकी लीड एक्ट्रेस को लेकर है। हालांकि, एकता कपूर ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि बड़े पर्दे पर इच्छाधारी नागिन का किरदार कौन निभाएगा।

‘नागिन’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। पहले सीजन में मौनी रॉय ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद सुरभि ज्योति, निया शर्मा, सुरभि चांदना और तेजस्वी प्रकाश समेत कई अभिनेत्रियां इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनीं।

सातवें सीजन में प्रियंका चाहर चौधरी, ईशा सिंह, नमिक पॉल और कनिका मान समेत कई कलाकार नजर आए। अब सात सीजन के बाद ‘नागिन’ को बिल्कुल नए फॉर्मेट में दर्शकों के सामने लाने की तैयारी है।

फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट, स्टारकास्ट और डायरेक्टर को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन एकता कपूर के इस ऐलान ने ‘नागिन’ के फैंस की एक्साइटमेंट जरूर बढ़ा दी है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button