छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे 3 नए जज, कॉलेजियम ने की नियुक्ति की सिफारिश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हाईकोर्ट कॉलेजियम ने तीन न्यायिक अधिकारियों को जज नियुक्त किए जाने की सिफारिश की है। 18 अगस्त को हुई कॉलेजियम की बैठक में संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार के नामों पर सहमति बनी।
कॉलेजियम की सिफारिश के बाद नियुक्ति की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी होने पर हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 16 हो जाएगी। फिलहाल छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 13 जज कार्यरत हैं।
जजों के 22 पद स्वीकृत
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों के कुल 22 पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में 13 पदों पर जज कार्यरत हैं। तीन नई नियुक्तियां होने के बाद भी हाईकोर्ट में जजों के छह पद खाली रहेंगे।
लंबित मामलों के बीच नियुक्ति महत्वपूर्ण
हाईकोर्ट में बड़ी संख्या में मामले लंबित हैं और न्यायिक कार्यों का दबाव लगातार बना हुआ है। ऐसे में तीन नए जजों की नियुक्ति की सिफारिश को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे मामलों की सुनवाई और न्यायिक कार्यों के संचालन में मदद मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ में PWD को 12,666 करोड़ से अधिक के 1,572 कामों की मंजूरी,
कॉलेजियम की सिफारिश के बाद अब इन तीनों नियुक्तियों को लेकर आगे की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नियुक्ति की अंतिम मंजूरी के बाद नए जज हाईकोर्ट में कार्यभार संभालेंगे।



