Follow Us on Our Social Media
National

सात दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा; ये 5 कारण रहे अहम

लगातार सात कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को शानदार वापसी की। सेंसेक्स करीब 500 अंक की तेजी के साथ 77,468 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 100 से ज्यादा अंक चढ़कर 24,200 के ऊपर कारोबार करता नजर आया। बाजार में तेजी से निवेशकों को राहत मिली। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली।

इससे पहले निफ्टी लगातार सात कारोबारी सत्रों में गिरा था, जबकि सेंसेक्स में लगातार चार सत्रों से कमजोरी बनी हुई थी। ऐसे में गुरुवार की तेजी को शॉर्ट कवरिंग के साथ-साथ सकारात्मक वैश्विक संकेतों का असर माना जा रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में भी आधे फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही।

बाजार में तेजी के पीछे रहे ये प्रमुख कारण

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट ने शेयर बाजार को सपोर्ट दिया। अमेरिका में लंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की यील्ड में कमी आई। 10 साल की अमेरिकी बॉन्ड यील्ड करीब 4.637% और 30 साल की यील्ड 5.181% रही। बॉन्ड यील्ड घटने से इक्विटी जैसे जोखिम वाले निवेश विकल्पों के प्रति धारणा बेहतर हो सकती है।

रुपये में मजबूती ने भी बाजार का भरोसा बढ़ाया। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि कच्चे तेल की कीमत 92 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर रहने से रुपये पर दबाव बना हुआ है।

लगातार सात दिनों की गिरावट के बाद बाजार में शॉर्ट कवरिंग भी देखने को मिली। गिरावट की उम्मीद में शॉर्ट पोजिशन लेने वाले ट्रेडर्स ने अपनी पोजिशन काटने के लिए खरीदारी की, जिससे बाजार की तेजी को और मजबूती मिली।

विदेशी निवेशकों की खरीदारी भी बाजार के लिए सकारात्मक संकेत रही। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने बुधवार को करीब 408 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। इससे पिछले कारोबारी सत्र में भी उन्होंने करीब 2,573 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी।

ग्लोबल बाजारों से भी मिला सपोर्ट

एशियाई बाजारों में भी मजबूत तेजी देखने को मिली। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 6 फीसदी से ज्यादा चढ़ा, जबकि जापान का निक्केई और हांगकांग का हैंग सेंग भी एक फीसदी से ज्यादा मजबूत रहे। अमेरिकी बाजार में भी पिछले सत्र में तेजी रही थी। इन सकारात्मक वैश्विक संकेतों का असर भारतीय बाजार पर देखने को मिला।

सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में तेजी रही। इंफोसिस, इंडिगो, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और टेक महिंद्रा प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे। पावर ग्रिड, बीईएल, एसबीआई, भारती एयरटेल, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचसीएल टेक में भी मजबूती दर्ज की गई।

हालांकि बाजार की मौजूदा तेजी को अभी पूरी तरह ट्रेंड बदलने का संकेत नहीं माना जा रहा है। निफ्टी के लिए 24,300 का स्तर अहम माना जा रहा है। इसके ऊपर मजबूती बनी रहने पर 24,450 की ओर बढ़त संभव है। वहीं 24,000 का स्तर महत्वपूर्ण सपोर्ट है। इसके नीचे फिसलने पर निफ्टी में 23,800 तक कमजोरी का जोखिम बढ़ सकता है।

Follow Us on Our Social Media

Mahi Rajput

Content Writer (News) – 2.5 Years of Experience- Experienced in writing and editing news articles for digital news portals. - Skilled in writing breaking news, feature stories, and informative web content. - Strong fact-checking, research, and editing skills. - Able to meet daily publishing deadlines and produce high-quality content consistently.Social Media Management – 6 Months of Experience- Managed social media accounts and scheduled content. - Created engaging captions and post copies. - Planned and maintained content calendars. - Monitored audience engagement and responded to queries. - Coordinated with the content team to ensure consistent brand communication.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button