Avengers: Doomsday में होगी बड़े सुपरहीरो की मौत? AI तस्वीर ने उड़ाई फैंस की नींद, डॉक्टर डूम से जुड़ा बड़ा स्पॉयलर वायरल

दिल्ली। मार्वल स्टूडियोज की आगामी फिल्म Avengers: Doomsday इन दिनों दुनियाभर के फैंस के बीच चर्चा में है। फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता इतनी ज्यादा है कि रिलीज से कई महीने पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग शुरू होने की खबर सामने आ चुकी है। हाल ही में फिल्म का स्पेशल लुक सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया पर कथित स्पॉयलर वायरल हो रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आई कुछ तस्वीरों में टोबी मैग्वायर के स्पाइडर-मैन, मैग्नेटो, वोल्वरिन और लोकी समेत कई सुपरहीरोज को एक साथ दिखाया गया है। एक अन्य तस्वीर में स्पाइडर-मैन और वोल्वरिन के बीच मुकाबले का दावा किया जा रहा है। इन तस्वीरों को लेकर Avengers फैंस के बीच तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़े: दिसंबर 2026 से शुरू हो सकती है Fast Forever की शूटिंग, 2028 में रिलीज होगी आखिरी फिल्म
बकी बार्न्स की मौत की चर्चा
सबसे ज्यादा चर्चा उस तस्वीर को लेकर है, जिसे बकी बार्न्स यानी सेबेस्टियन स्टेन की संभावित मौत से जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि फिल्म में बकी की मौत डॉक्टर डूम के हाथों हो सकती है।
हालांकि, रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि जिस तस्वीर के आधार पर ये कयास लगाए जा रहे हैं, वह AI से बनाई गई है। ऐसे में बकी की मौत की खबर की फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिल्म में डॉक्टर डूम का किरदार रॉबर्ट डाउनी जूनियर निभा रहे हैं। इसके अलावा क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, वैनेसा किर्बी और एंथनी मैकी जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Avengers: Doomsday दुनियाभर में 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले वायरल हो रही तस्वीरों और कथित स्पॉयलर ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।



