Follow Us on Our Social Media
EntertainmentNational

दिसंबर 2026 से शुरू हो सकती है Fast Forever की शूटिंग, 2028 में रिलीज होगी आखिरी फिल्म

मुंबई। हॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय एक्शन फ्रेंचाइजी में शामिल Fast & Furious अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है। करीब 25 साल से दर्शकों को तेज रफ्तार कारों, जबरदस्त एक्शन और रोमांच से एंटरटेन करने वाली इस फ्रेंचाइजी की अंतिम फिल्म Fast Forever को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब फ्रेंचाइजी के स्टार विन डीजल ने फिल्म की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

लॉस एंजिल्स में हाल ही में The Fast and the Furious की 25वीं सालगिरह मनाई गई। इस मौके पर फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें विन डीजल भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने Fast Forever की शूटिंग को लेकर जानकारी साझा की। विन डीजल के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2026 से शुरू हो सकती है। हालांकि, इसके लिए अभी स्टूडियो की अंतिम मंजूरी का इंतजार है।

यह भी पढ़े: 11 साल बाद टीवी से बड़े पर्दे पर आएगी ‘नागिन’, एकता कपूर ने किया फिल्म का ऐलान

विन डीजल ने फ्रेंचाइजी से जुड़ने को गर्व की बात बताते हुए कहा कि 25 साल कब बीत गए, पता ही नहीं चला। उन्होंने संकेत दिया कि टीम फिल्म के अंतिम अध्याय को खास बनाने की तैयारी में जुटी है। उनके इस बयान के बाद दुनियाभर में फिल्म के फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

2028 में रिलीज होगी Fast Forever

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Fast Forever को 2028 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है। यह फ्रेंचाइजी की 12वीं किस्त होगी। The Fast and the Furious की शुरुआत साल 2001 में हुई थी। इसके बाद अब तक 11 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिनमें एक स्पिन-ऑफ भी शामिल है।

फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म को लेकर कहानी और स्टारकास्ट से जुड़ी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, विन डीजल के नए अपडेट ने फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। करीब ढाई दशक लंबे सफर के बाद Fast Forever के साथ इस मशहूर फ्रेंचाइजी को अंतिम विदाई मिलने की तैयारी है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button